लखनऊ, अगस्त 20 -- IPS Transfer List: योगी सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया है। योगी सरकार ने मेरठ और झांसी के एसएसपी समेत नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें संभल के चर्चित एसपी कृष्ण कुमार का भी नाम शामिल है। इसके अलावा हरदोई और बाराबंकी में एएसपी रहे आईपीएस अफसरों को दूसरे जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। पुलिस विभाग में जिन अफसरों का तबादला किया गया है, उनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ रहे अविनाश पांडेय को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबंध किया गया है। झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का एसएसपी, सुलतानपुर एसपी रहीं श्रीमती चारू निगम को यूपी डायल-112 एसपी लखनऊ, गोंडा एसपी रहे विनीत जायसवाल को सुलतानपुर, बिजनौर एसपी रहे अभिषेक को एसपी गोंडा, बलरामपुर एसपी रहे...