यूपी में बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, अस्पतालों में फैला जाल; हकीकत जान हैरान रह जाएंगे आप
संवाददाता, मई 31 -- UP News : उत्तर प्रदेश में बच्चों की खरीद-फरोख्त का बड़ा खुलासा हुआ है। इस गैंग का जाल अस्पतालों में फैला हुआ है। बरेली के आंवला के मनौना धाम से बच्चे के अपहरण के पूरे मामले का पुलिस ने पटाक्षेप करते हुए शनिवार को दो झोलाछाप और एक अन्य नर्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में अब तक कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पुलिस ने मानव तस्करी की धारा भी बढ़ा दी है। गिरोह की सरगना नर्स है, जो बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है। बाकी सभी आरोपियों की भूमिका बिक्री के लिए बच्चे उपलब्ध कराने की थी। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि 24 मई को आंवला में मनौना धाम के सफाई कर्मचारी बदायूं में थाना उसैहत के गांव डढरिया असगुणा निवासी रमन के डेढ़ वर्षीय बेटे ऋषभ का अपहरण हो गया था। इस मामले में 26 मई को शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.