लखनऊ, फरवरी 20 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कोविड काल में लौटे प्रवासी श्रमिकों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक उत्तर प्रदेश वापस आए थे और उनमें से करीब 90 प्रतिशत अब प्रदेश में ही रोजगार कर रहे हैं। पहले ये श्रमिक देश के विभिन्न राज्यों में काम करते थे, लेकिन महामारी के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। औद्योगिक निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और स्वरोजगार योजनाओं के जरिए श्रमिकों को यहीं अवसर दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि श्रमिकों के वापस न जाने से जिन राज्यों में वे पहले मजदूरी कर रहे थे,वहां मैनपावर की कमी देखने को मिली। इसी का परिणाम है कि अब अन्य राज्य भी उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आग...