यूपी में फिर से पेट्रोल-डीजल की किल्लत? संजय सेतु पर डायवर्जन ने बढ़ाई चिंता, कई जिलों के पंप सूखे
हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 16 -- UP News: संजय सेतु पर डायवर्जन से अवध क्षेत्र के कई इलाकों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत फिर शुरू हो गई है। लखनऊ से तेल पहुंचने में ज्यादा समय लगने से देवीपाटन मंडल के बलरामपुर, गोंडा, बहराइच और श्रावस्ती में जबकि अयोध्या मंडल के अयोध्या और अम्बेडकरनगर जिलों में लंबी कतारें लगने लगी हैं। पेट्रोल पंप सूख रहे और उन पर ताले पड़ते जा रहे । बलरामपुर में ईंधन संकट गहरा जाने से कई जगह पंपों पर लंबी कतारें लग गई हैं। डीजल के लिए लोग भटक रहे हैं। गोण्डा के कई पेट्रोल पंप गुरुवार को ड्राई हो गए। बताया जा रहा है कि घाघरा नदी पर पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो से पंप तक ईंधन की आपूर्ति लंबित होने से यह समस्या हुई। डीएसओ ने बताया कि इंडियन ऑयल और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पंपों को लखनऊ से आने दोगुना वक्त लग रहा है। इसलिए यह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.