यूपी में फिर सताएगी लू, अगले दो दिन भीषण गर्मी का ऑरेन्ज अलर्ट
लखनऊ, मई 15 -- मई में गर्मी की बजाए मार्च-अप्रैल जैसा मौसम अब नहीं रहेगा। आंधी और हल्की बूंदाबांदी का दौर खत्म होते ही अब सूरज के तेवर तल्ख होने वाले हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश के तापमान में 3 से 5degया इससे ज्यादा की बढ़तोरी हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में लू की स्थति हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम तंत्र (जैसे पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय नहीं है, जिसके कारण मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। सूरज की सीधी किरणों से होने वाली तपिश (विकिरणीय ऊष्मन) के चलते 18 और 19 मई को गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। दक्षिणी उत्तर प्रदेश (बुंदेलखंड और आसपास के इलाके) से लू का दौर शुरू होकर धीरे-धीरे पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में लेगा। विभाग ने दक्षिणी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.