यूपी में फिर बुलडोजर ऐक्शन, मुरादाबाद में 44 साल पुराने मदरसे को एमडीए ने कराया ध्वस्त
मुरादाबाद, मई 9 -- Moradabad News: यूपी में एक बार फिर बुलडोजर ऐक्शन हुआ है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने शनिवार को दिल्ली रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 साल पुराने मदरसा जामिया अरबिया हयातुल उलूम को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। करीब 25 साल तक चली लंबी कानूनी जंग और हाईकोर्ट द्वारा मदरसा पक्ष की याचिका खारिज किए जाने के बाद यह एक्शन लिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध से निपटने के लिए पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा और भारी पुलिस बल तैनात रहा। शनिवार दोपहर जब एमडीए का प्रवर्तन दल दिल्ली रोड पहुंचा, तो माहौल में जबरदस्त सरगर्मी थी। उपाध्यक्ष अनुभव सिंह और सचिव पंकज वर्मा खुद मोर्चे पर डटे रहे। मझोला पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर गरज उठा और अवैध निर्माण को ढहाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। भारी फोर्स और एमडीए की मुस्तैदी का ही असर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.