यूपी में फिर नशीला कफ सिरप सप्लाई करने की तैयारी, दो हजार शीशियों संग एक गिरफ्तार
वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 8 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के मुरादाबाद में कटघर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए करूला निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कोडीन सिरप की दो हजार शीशियां बरामद हुई हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गैंग में केवल सिरप लाने और पहुंचाने का काम करता था। गैंग के मुख्य आरोपी आसिफ और उसका पार्टनर नवाज मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप बेचते थे। दोनों हरिद्वार के रुड़की स्थित फर्म से मेडिकल स्टोर के नाम पर बिल के साथ सिरप मंगाते थे और उसे मुरादाबाद समेत आसपास के जिलों में नशे के लिए बेचते थे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में सीओ कटघर गौरव त्रिपाठी के साथ प्रेसवार्ता कर इस गैंग का खुला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.