नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- यूपी में बदमाशों और पुलिस के साथ एक बार फिए मुठभेड़ हुई है। हापुड़ और प्रयागराज में पुलिस की बदमाशों के साथ एनकाउंटर में गोली मारने के बाद दो बदमाशों को पकड़ा गया है। हापुड़ के धौलाना में पुलिस और शातिर गोकश के बीच सोमवार की देर रात मसूरी नहर पटरी पर मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। प्रयागराज के थरवई में 25 हजार के इनामी को गोली मारने के बाद पकड़ा गया है। हापुड़ में सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस टीम के साथ मसूरी नहर पटरी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर दो संदिग्ध लोग पुलिस टीम को आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। आत्मरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.