फतेहपुर, मई 7 -- Fatehpur News: यूपी में इन दिनों अपराधियों पर पुलिस कहर बनकर टूट रही है। गुरुवार सुबह ही पुलिस ने दो लोगों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जबकि दो का हॉफ एनकाउंटर किया। फतेहपुर में भी पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी को हॉफ एनकाउंटर करके उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से जब पुलिस की मुठभेड़ हुई तो दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुईं। गोलियां की तड़तड़ाहट से इलाका दहल गया। पुलिस ने आरोपी के दोनों पैर में गोली मारकर उसे घायल कर लिया। आरोपी के ऊपर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खागा, हथगाम, थरियांव पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने खागा कोतवाली क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की थी। आरोपी बबलू सिंह ने पहले भागने का प्रयास किया, फिर खुद को घिरता...