यूपी में फिर डबल मर्डर; शिक्षक नेता और उनकी पत्नी की फावड़े से मारकर हत्या, स्कूल में खून से लथपथ मिला शव
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- यूपी में एक बार फिर डबल मर्डर का सनसनी मामला सामने आया है। सुल्तानपुर में शिक्षक नेता मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की फावड़े से मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों का शव उनके ही प्राइवेट स्कूल में खून से लथपथ पड़ा मिला है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हैं। फिलहाल हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुम्ही गांव में हुई है। सुबह करीब छह बजे स्कूल की चाबी लेने पहुंचे ड्राइवर राकेश यादव ने सबसे पहले शवों को देखा और परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। एसपी विनीत जायसवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतकों की पहचान मुकेश कुमार उर्फ रम्मू सिंह (45) पुत्र राम बदन सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह (4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.