संवाददाता, मार्च 8 -- UP Police Encounter: कार लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों से रविवार को लखीमपुर खीरी में एसओजी और शारदानगर पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश का जिला अस्पताल इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटी गई कार, नकदी और तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। देहरादून उत्तराखंड के थाना नेहरू कॉलोनी के गांव निवादा निवासी जमील अहमद ने बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर हैं। उनकी टैक्सी लखीमपुर से बुक की गई थी। वह अपनी टैक्सी लेकर यहां आए थे। शनिवार रात यहां से कुछ सवारियां देहरादून जानी थीं। लखीमपुर में उसको हलीम अंसारी निवासी किशनपुर बिल्हरिया थाना लहरपुर सीतापुर, सलमान अंसारी निवासी किशनपुर बिल्हरिया थाना लहरपुर सीतापुर और साहिबे आलम निवासी रामापुर नई बस्ती थाना क...