संवाददाता, जून 3 -- UP Police Encounter : उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार ऐक्शन मोड में है। बुधवार को एक बार फिर एनकाउंटर हुआ है। सीतापुर की तंबौर पुलिस ने जमीन विवाद में पूर्व सांसद राजेश वर्मा के घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ लिया है। मंगलवार को पुलिस के द्वारा पकड़े जाने पर वह चकमा देकर भाग निकला था। वहीं, अटरिया पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ लिया है। दोनों बदमाशों के बायें पैर में गोली लगी है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार के मुताबिक तंबौर के शेखन टोला निवासी शादाब भूमि विवाद में बीते मंगलवार को पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या करने के इरादे से उनके घर के सामने आ धमका था। हाथ में तमंचा और चाकू लिए आरोपी शादाब गालियां देते हुए धमकाने ...