संवाददाता, अप्रैल 22 -- UP Police Encounter : उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में मंगलवार की रात श्रावस्ती में एक अपराधी से पुलिस की भिड़ंत हो गई। अंटा तिराहे के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग। इस दौरान आरोपी के पैर में एक गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। आरोपी के गिरने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अमरेश यादव नाम का यह बदमाश लंबे समय से अपराध में सक्रिय है। उस पर लूट और अन्य आरोपों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्रावस्ती के थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई थी। सर्राफा व्यापारी ने पुलिस को बताया था कि तीन अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी रोकी थी। उन्होंने किसी धारदार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.