आगरा, जून 3 -- मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में यूपी में एक बार फिर विक्षोभ आने और दोबारा तबाही मचाने की आशंका जताई है। मौस विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तबाही मचाने वाले तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात के पीछे पाकिस्तानी विक्षोभ बड़ा कारण है। यह मध्य पाकिस्तान के साथ राजस्थान में विकसित हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ आम तौर पर भूमध्य सागर क्षेत्र जैसे तुर्की, सीरिया, काला सागर और कैस्पियन सागर के आसपास विकसित होता है। इसके बाद पश्चिमी हवाओं के साथ ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से राजस्थान (भारत) की ओर बढ़ता है। ताजा विश्लेषण के मुताबिक मध्य पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (सर्कुलेशन) सक्रिय हो रहा है। इसका असर राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों तक फैला हुआ है। साथ ही एक दाब रेखा पाकिस्तान से उ...