नई दिल्ली, मार्च 23 -- UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने वाले दो शिक्षकों पर बिसवां थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने दो फर्जी शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज किया है। दो फर्जी शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद शेष फर्जी शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। अब जल्द ही शेष फर्जी शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बिसवां व सकरन ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह ने अलीगढ़ जनपद के इगलास तहसील निवासी विनेश व मनोज के खिलाफ बिसवां थाने में तहरीर देकर बताया कि 12,460 शिक्षक भर्ती में इन कथित शिक्षकों के द्वारा फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी हथियाई गई थी। दोनों ने एक जुलाई 2024 को कार्यभार ग्रहण किया था। काउंसलिंग के समय इनके द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2014 के य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.