ललितपुर, दिसम्बर 11 -- यूपी के ललितपुर में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां जीजा की डिग्री पर एक साला डॉक्टर बन गया। उसे जिला अस्पताल में तैनाती भी मिल गई। महीनों तक वह मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करता रहा, लेकिन किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ। आरोपी की बहन ने शिकायत की तो फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ। अब नान कम्युनिकेबल डिजीजसेल में तैनात कार्डियोलाजिस्ट पर बहनोई के नाम और उनकी डिग्री का इस्तेमाल कर नौकरी पाने के आरोप की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो चुकी है। इस प्रकरण से समूचे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। शिकायत की खबर लगते ही आरोपी इस्तीफा देकर फरार हो गया। अमेरिका के टेक्सास स्थित बेलटोन में रहने वाली डा. सोनाली सिंह ने मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उनका भाई अभिनव सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह उनके पति डा. राजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.