नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनके समाधान के लिए ठोस और प्रभावी रणनीति अपनाई जाए। यूपी में प्रीपेड मीटर का बैलेंस खत्म होने पर रात में और छुट्टी के दिन बिजली नहीं कटेगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में किसी प्रकार की भ्रांति या असमंजस की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के लाभों, उपयोगिता एवं संचालन प्रणाली को भली-भांति समझ सकें। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने राजधानी के संगम सभागार में आगामी गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.