लखनऊ, अगस्त 2 -- सुशील सिंह, लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। निजी विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित सेवा नियमावली को लेकर निजी स्कूल प्रबंधन का विरोध शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- अब निजी स्कूलों में नहीं चलेगी मनमानी, टीचरों की नौकरी और सैलरी के लिए बनेगी सेवा नियमावलीसर्वसम्मति में सहयोग अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन (यूपीएसए) ने रविवार को ऑनलाइन बैठक में प्रबंधकों ने कहा कि निजी विद्यालयों से बिना विचार-विमर्श तैयार की गई सेवा नियमावली स्वीकार नहीं होगी। यूपीएसए के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने नियमावली का ड्राफ्ट सार्वजनिक करने और इसे अंतिम रूप देने से पहले निजी विद्यालय संगठनों से व्यापक सुझाव लेने की मांग की है। रविवार को हुई एसोसिएशन की ऑनलाइन कार्यकारिणी बैठक में प्रस्तावित नियमावली के प्रावधानों पर चर्चा हुई। यूपीएसए ...