प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 14 -- UP News: प्रतिबंधित गेमिंग ऐप का क्लोन तैयार कर उनका लिंक भेजकर करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के आठ लोगों को बर्रा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। हालांकि 14 आरोपी मौके से भाग निकले। गेमिंग ऐप की वेबसाइट का संचालन दुबई से किया जा रहा था। आरोपियों के मोबाइल ऐप पर करीब 50 लाख रुपये की राशि मिली है, जिसे फ्रीज कराया जा रहा है। वहीं खातों में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की राशि होने का अनुमान है। यह महज तीन माह में ठगी गई राशि है। कानपुर में पकड़े गए एजेंटों का मुखिया लखनऊ का मोहित है, जो फरार हो गया। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि ऑनलाइन गेम लोटस 365, रेड्डी बुक, कार्तिकेय, दुबई ईएक्सएच भारत में प्रतिबंधित हैं। बावजूद इसके दुबई में बैठकर साइबर ठग इन गेमिंग ऐप की क्लोन वेबसाइट बनाकर इसका लिंक टे...