बलरामपुर, मार्च 25 -- यूपी में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों के बीच पैनिक बाइंग जैसे हालात बन गए हैं। बलरामपुर में कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है, वहीं अयोध्या में ईंधन भरवाने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि किसी तरह की कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों के कारण लोग ज्यादा मात्रा में तेल भरवा रहे हैं, जिससे हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बलरामपुर में बुधवार सुबह तक सब कुछ सामान्य था। दस बजते बजते डीजल पेट्रोल को लेकर जिले में हाहाकार मच गया। जिला मुख्यालय के अधिकतर पेट्रोल पंप सुबह 10 बजे तक बंद हो चुके थे। तेल भराने वाले ग्राहक पंप से वापस लौट रहे थे। पंप पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था। जो पंप खुले थे वहां ग्राहकों की भारी भीड़ थी। लोग वाहनों में पेट्रोल डलाने के लिए एक दूसरे से धक...