बुलंदशहर, जनवरी 4 -- यूपी के बुलंदशहर में रविवार रात बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे की हत्या कर दी गई। जबकि दूसरा भतीजा गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची है। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। घटना को जमीन के विवाद के चलते अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। रविवार देर शाम बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे 45 वर्षीय अकरम और 43 वर्षीय सुफियान पुत्र हाजी वाहिद मामन रोड पर गांव नीमखेड़ा के पास एक बाग की नपाई के लिए गए थे। बताया जाता है कि बाग की नपाई के दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और नपाई का विरोध करने ...