लखनऊ, मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश में पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति में फिर से पेच फंस गया है। ऐसे में पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति में और समय लगेगा। सूत्रों का कहना है कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पूर्णाकालिक डीजीपी की नियुक्ति के लिए भेजे गए प्रस्ताव को कुछ आपत्तियों के साथ सरकार को वापस भेज दिया है। हालांकि प्रस्ताव वापस भेजे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रदेश में पिछले चार साल से कार्यवाहक डीजीपी ही व्यवस्था संभाल रहे हैं। 2022 से अब तक पांच डीजीपी की नियुक्ति हुई लेकिन सभी कार्यवाहक ही रहे। सरकार की तरफ से यूपीएससी को भेजे गए प्रस्ताव में 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके 1990 बैच से 1996 बैच तक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों सभी राज्यों को पूर्णकालिक डीजीपी की तैनाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.