आलोक मिश्र, दिसम्बर 27 -- यूपी में कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर डटी रहने वाली खाकी ही नहीं, नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों में ऊपर की कमाई का रास्ता तलाशने वालों की कमी नहीं है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई में सामने आया है कि घूसखोरी में राजस्व विभाग के कर्मी पुलिस से आगे हैं। बीते चार वर्षों में 680 भ्रष्ट अधिकारी-कर्मी घूस लेते धरे गए। इनमें सर्वाधिक 266 राजस्व कर्मी हैं और 108 पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा पंचायती राज, चकबंदी, शिक्षा विभाग, चिकित्सा, स्थानीय निकाय, कृषि विभाग, उद्योग, बाट व माप, उप्र पावर कारपोरेशन समेत अन्य विभागों के दागी भी घूस लेने में पीछे नहीं हैं। बीते चार वर्षों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की कार्रवाई से साफ है कि दागियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की रफ्तार बढ...