नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। इसमें 27 हजार से अधिक प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों का मानदेय बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई है। पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता रोजाना 500 से बढ़कर 600 हो गया है। इसके साथ ही पीआरडी जवानों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इसके अलावा छाता में 19 साल पहले शुगर मिल थी। वहां इथेनाल प्लांट लगेगा। जो गन्ना, मक्का और धान से बनेगा। प्लांट साल में 11 महीने चलेगा। तीन करोड़ 96 लाख लीटर इथेनाल एक साल में बनेगा। यह एक्सटेंशन प्लांट है। गन्ने की उपलब्धता बढ़ेगी तो शुगर फैक्ट्री और उसके बाद बिजली बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें 200 करोड़ से अधिक लागत आएगी। 96 एकड...