यूपी में पिता बने हैवान! प्रयागराज में डंबल से बेटे की हत्या, औरैया में बेटे को पीटकर मार डाला
हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 23 -- यूपी के प्रयागराज और औरैया में पिता ही हैवान बन गए और अपने बेटों को मौत के घाट उतार दिया। प्रयागराज में करछना थानाक्षेत्र के कैथी गांव में मंगलवार दोपहर नशे में धुत एक शख्स ने अपने 18 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। पड़ोसी से बेटे की मामूली कहासुनी की जानकारी पर आरोपी पिता इस कदर आगबबूला हुआ कि घर के बरामदे में ही बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद कसरत करने वाले डंबल से उसके सीने पर ताबड़तोड़ प्रहार किए जिससे बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गांव में ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे हाईस्कूल छात्र अभिषेक की पड़ोस के एक युवक से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसकी जानकारी पर उसके पिता रघुनंदन द्विवेदी ने नशे की हालत में आपा खो दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.