लखनऊ, जून 18 -- यूपी से पाकिस्तानियों के लिए काम करने वाले दो और संदिग्ध आतंकियों मोहम्मद उमर और फैजान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को बुलंदशहर से आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पकड़ा है।पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर दोनों काम कर रहे थे। इन दोनों ने दहशत का माहौल बनाने के लिए पाकिस्तानी गैंगस्टर आबिद जट्ट के कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए थे और वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजे थे। एटीएस के अनुसार दोनों को आर्मी कैंट लखनऊ व एयरफोर्स स्टेशन बमरौली की रेकी करने का भी टास्क दिया गया था। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों में एटीएस के हत्थे 15 आतंकी चढ़ चुके हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश का कहना है कि आईएसआई के इशारे पर पाकिस्तानी गैंगस्टर प्रदेश में युवकों को वरगला कर उनके अलग-अलग ग्रुप तैयार कर रहे हैं। पाकि...