लखनऊ, मई 7 -- प्रदेश में गुरुवार से स्वगणना की शुरुआत हो गई। पहले दिन शाम छह बजे तक प्रदेश में एक लाख लोगों ने स्वगणना का काम पूरा कर लिया। इसमें प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी व अन्य प्रदेशवासी शामिल हैं। स्वगणना के मामले में सोनभद्र, औरैया और लखनऊ जिले टॉप-3 में शामिल रहे जबकि सबसे कम स्वगणना संतकबीर नगर, महोबा और कासगंज में हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इस मुहिम का विधिवत शुभारंभ तो किया लेकिन आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वे खुद गोरखपुर में स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करेंगे। वहीं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को सुबह आठ बजे अपने सरकारी आवास पर स्वगणना करेंगे। यह भी पढ़ें- यूपी में जनगणना के पहले चरण का सीएम योगी ने किया शुभारंभ, बोले- सभी सही जानकारी दें यह भी पढ़ें- जनगणना केवल हेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.