यूपी में पर्यवेक्षक के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, लात-घूंसे और लाठी-डंडे तक चले, जिलाध्यक्ष सहित चार घायल
मथुरा, अगस्त 14 -- Mathura News: यूपी के मथुरा में संगठन सृजन के लिए बैठक कर रहे कांग्रेसी अपनी राष्ट्रीय सचिव और पर्यवेक्षक के सामने ही भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ लोगों ने जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर पर हमला कर दिया। इसमें उनके समेत चार लोग घायल हो गए हैं। इनको सीएचसी में प्राथमिक इलाज देकर जिला अस्पताल लाया गया है। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने नौहझील थाने में 5 नामजद समेत 15 के खिलाफ तहरीर दी है। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और कर्नाटक की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि निम्बालकर को मथुरा का पर्यवेक्षक बनाया गया है। वो यहां चार दिवसीय दौरे पर आई हुई हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने आदि विषय में सीधे संवाद कर रही हैं। वे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.