लखनऊ, अप्रैल 3 -- UP School News: यूपी में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों का शैक्षिक सत्र 2026-27 का शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर में गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के अलावा स्कूल खुलने और बंद होने का समय भी बताया गया है। उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्रों को तनाव से बचाने के लिए काउंसिलिंग सत्र चलाए जाएंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षा तक 50 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले कमजोर छात्रों को चिह्नित कर उनकी विशेष पढ़ाई कराई जाएगी। नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम का आयोजन इसी महीने से ही शुरू होगा। जिसमें हफ्ते में दो दिन शिक्षाधिकारी स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में अनिवार्य रूप से जाएंगे। वह जीवन मूल्यों, अनुशासन और नियमित दिनचर्या सहित विभिन्न प्रासंगिक विषयों पर प्रेरक संवाद करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सफल व...