कानपुर, मार्च 14 -- UP News: कानपुर के बड़े फ्रेगरेंस कारोबारी के आधा दर्जन ठिकानों पर आयकर विभाग ने सर्वे किया। 62 घंटे तक तक चले इस सर्वे में अधिकारियों ने व्यापक स्तर पर गड़बड़ियां और हेराफेरी का खुलासा किया है। कारोबारी के यहां 15 करोड़ की आयकर चोरी पकड़ में आई है। पान मसाला कारोबारियों से 80 फीसदी व्यापार कैश में किया गया। सालों से चल रहे इस खेल में करोड़ों की आमदनी रियल इस्टेट में खपाई गई। कारोबारी की अरबों की संपत्ति भी आधा दर्जन शहरों में मिली है। आयकर अधिकारियों ने कारोबारी से पांच करोड़ रुपये जमा कराए हैं। इसके अलावा बड़े स्तर पर कागजात भी साथ ले गए। बताया गया कि इनकी जांच के बाद कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। परफ्यूम कारोबारी के एक्सप्रेस रोड स्थित प्रमुख कार्यालय, केनाल रोड, हरबंश मोहाल में पुराने मकान में बने गोदाम के अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.