यूपी में पनीर में मिलावट के खिलाफ छापेमारी, मथुरा और सहारनपुर समेत 25 इकाइयों पर तगड़ा ऐक्शन
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- उत्तर प्रदेश में दूध और दूध से बने पदार्थों, खासकर पनीर की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सघन अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त द्वारा गठित 24 विशेष टीमों ने सूचना के आधार पर गाजियाबाद, मथुरा और सहारनपुर की प्रमुख दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया और 25 इकाइयों पर कार्रवाई की। अनियमितताओं के मामले में छह एफआईआर भी दर्ज करवाई गई हैं। विभाग के मुताबिक अभियान के दौरान पाया गया कि तीन इकाइयां क्रियाशील नहीं हैं। कार्रवाई के दौरान पनीर निर्माण में औद्योगिक प्रयोगार्थ रसायनों और पामोलिन ऑयल/रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल के इस्तेमाल के साथ ही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह परिस्थितियों में निर्माण होता पाया गया। औद्योगिक रसायन, रिफाइंड तेल और पामोलिन तेल इस्तेम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.