यूपी में पति-पत्नी के झगड़े में रूठी बिजली, घंटों हजार घरों में रहा अंधेरा
निज संवाददाता, अगस्त 27 -- यूपी के गोरखपुर में विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर से जुड़े शिवपुरी कॉलोनी में एक दंपति के आपसी विवाद में बिजली भी नाराज हो गई। नशे की हालत में चल रहे विवाद के दौरान दंपति ने घर के कपड़े एचटी तार पर फेंक दिए। कपड़ा तार पर पड़ा तो रामजानकी नगर फीडर ही ट्रिप हो गया और करीब एक हजार घर अंधेरे में डूब गए। बिजली गुल होने पर लोगों को लगा कि शायद कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई है, लेकिन वजह सामने आई तो मामला कुछ अलग ही निकला। दरअसल, रामजानकी नगर फीडर से जुड़े शिवपुरी कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे एक घर में नशे को लेकर दंपति में विवाद शुरू हो गया। नाराज दंपति ने दो मंजिला इमारत से कपड़े घर के बाहर फेंकना शुरू कर दिया। कपड़ा बाहर सड़क किनारे गुजर रहे 11 केवी हाईटेंशन तार पर जा गिरा और रामजानकी नगर फीडर ट्रिप हो गया। इधर, फीडर ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.