यूपी में पति ने लोहे की रॉड से पीटकर पत्नी को मार डाला, मोबाइल देखने को लेकर हुआ था विवाद
नई दिल्ली, मार्च 25 -- UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती के महुआबारी गांव में मंगलवार की रात मोबाइल के चक्कर में पति ने पत्नी पर लोहे के राड से हमला कर उसकी जान ले ली। मोबाइल देखने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। वह अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल में ही रहता था। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ निवासी कन्हैया की शादी बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती के महुआबारी गांव निवासी 26 वर्षीय सुमन कुमारी के साथ हुई थी। दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण सुमन कई वर्षों से अपने मायके ही आकर रह रही थी। हालांकि कुछ महीने पहले ही आपसी रजामंदी के बाद कन्हैया भी अपनी ससुराल में आकर रहने लगा था। दोनों के चार बच्चे हैं। मंगलवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.