संवाददाता, फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश में हेयर (बाल) चोर गिरोह पकड़ा गया है। बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में नगर पुलिस ने कलंदरगढ़ी रेलवे स्टेशन के पास से पांच हेयर (बाल) चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपए कीमत के बाल और एक चाकू बरामद किया है। बरामद बाल की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। उनके पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है। इस मामले की शिकायत लोगों के टूटे-कटे बाल खरीदने वालों ने दर्ज कराई थी। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मंगलवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा एक सूचना के आधार पर कन्दरगढी रेलवे पुल के पास से बाल चोरी करने वाले पांच शातिर चोरों को चोरी किए बाल और अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने थाना खुर्जा नगर शाहपुर के पास एक मोटरसाइकिल पर रखे बाल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.