लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 31 -- UP News: उत्तर प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और भविष्य की बिजली मांग को देखते हुए नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने राज्य में परमाणु ऊर्जा (न्यूक्लियर पावर) क्षेत्र में कदम रखने का बड़ा निर्णय लिया है। एनटीपीसी अब प्रदेश में परमाणु ऊर्जा प्लांट स्थापित करने की योजना पर गंभीरता से काम कर रहा है। इसके लिए भूमि चयन, जल उपलब्धता और आवश्यक वैधानिक स्वीकृतियों को लेकर उच्च स्तरीय चर्चाएं शुरू हो गई हैं। एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक दिवाकर कौशिक ने बताया कि परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश के ललितपुर, प्रयागराज और सोनभद्र जिलों में संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इन क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति और संसाधनों की उपलब्धता का आकलन किया जा रहा है ताकि एक सुरक्षित और उच्च क्षमता वाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.