यूपी में नौकरी के नाम पर नहीं हो पाएगा फर्जीवाड़ा, ऑनलाइन होगा सभी कर्मियों का सर्विस रिकॉर्ड
लखनऊ, सितम्बर 6 -- UP Government: यूपी में निकायों में नौकरी और आउटसोर्स कर्मियों को रखने के नाम पर होने वाला गोलमाल अब नहीं चल पाएगा। इस व्यवस्था पर अब पूरी तरह से लगाम लग जाएगी। स्थानीय निकाय निदेशालय ने सभी कार्मियों की सेवापुस्तिका ऑनलाइन कराने जा रहा है। इसमें किसी तरह की आनाकानी नहीं चल पाएगी। निदेशालय ने कैसे सेवापुस्तिका ऑनलाइन की जाएगी, इसका प्रारूप तैयार करते हुए निकायों को भेजा है। प्रदेश में मौजूदा समय 762 निकाय हैं। निकायों में दो तरह के कार्मिक होते हैं। एक अकेंद्रीयत और दूसरे केंद्रीयत सेवा। अकेंद्रीयत सेवा का मतलब पूर्व में स्थानीय स्तर पर रखे गए कार्मिक और दूसरे लोकसेवा या अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा रखे गए केंद्रीयत सेवा के कार्मिक। निकायों में सेवापुस्तिका को लेकर बड़ा घालमेल है। केंद्रीयत सेवा के कार्मिकों की सेवापुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.