लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Rajya Sabha Chunav Result: राज्यसभा चुनाव को लेकर रिजल्ट आ गया है। यूपी के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें आठ भाजपा और दो सपा के प्रत्याशी शामिल हैं। इस बार राज्यसभा चुनाव पूरी तरह से नीरस रहा है। इसकी वजह रही चुनाव में किसी भी प्रतिद्वंदी का न होना। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद निर्वाचन अधिकारी अजीत वर्मा ने सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध चुनाव जीतने की घोषणा की तो भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं सपाइयों में भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल यूपी से केवल 10 सीटें हीं राज्यसभा के लिए खाली थी। इसके लिए दो सपा और आठ भाजपा ने उम्मीदवारों को उतारा था। दो निर्दलीयों ने भी नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उनका पर्चा रद्द कर दिया गया था। चुनाव मैदान में केवल 10 उम्मीदवार होने के चल...