विशेष संवाददाता, मार्च 2 -- योगी सरकार यूपी में बड़े नक्शों को पास करने में आने वाली समस्याओं को देखते हुए इसके निराकरण के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। यूपी में निवेशकों का नक्शा जल्द पास हो इसके लिए प्राधिकरण उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। इसमें सचिव के साथ नगर नियोजक भी होगा। शासन स्तर से इस संबंध में जल्द ही विस्तृत निर्देश जारी करने की तैयारी है। यूपी में लगातार निवेश बढ़ रहा है। निवेशक एनसीआर से लेकर पूर्वांचल तक में औद्योगिक इकाइयां लगा रहे हैं। नई औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए नक्शा पास कराना जरूरी है। राज्य सरकार ने निवेशकों का नक्शा पास कराने के लिए निवेश मित्र पोर्टल बना रखा है। इसके बाद भी उच्च स्तर पर होने वाली बैठकों में यह शिकायतें मिल रही हैं, विकास प्राधिकरण समय पर नक्शा नहीं पास कर रहे हैं। नक्शे में कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.