लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में गुरुवार 19 मार्च 'मिशन शक्ति' के छठवें चरण की शुरुआत की गई। यह अभियान बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को जनआंदोलन में बदलने का संकल्प है। अभियान को इस बार नवरात्र से जोड़ते हुए मां दुर्गा के नौ रूपों के माध्यम से नारी शक्ति के विभिन्न आयामों को रेखांकित किया जाएगा।प्रदेश के लगभग 1.32 लाख प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, रैली, भाषण, संवाद कार्यक्रम और फिल्म प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रदेश की सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की बालिकाएं भी शामिल रहेंगी। यही नहीं विद्यालयों में पोस्टर, चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बेटियों में आत्मविश्वास और समाज में सम्मान का भाव विकसित किया जाएगा। जिसकी निगरानी सीएम ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.