बुलंदशहर, मार्च 5 -- यूपी के बुलंदशहर में नाबालिग से दरिंदगी का मामला सामने आया है। घटना के समय किशोरी परिजनों के साथ चोला क्षेत्र के एक गांव निवासी पड़ोसी गांव में धार्मिक मेला देखने गई थी। यहीं पर दो कार सवार युवकों ने किशोरी का अपहण कर लिया और जंगल ले जाकर दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, जबकि दो अन्य युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी किशोरी को मेले में छोड़कर फरार हो गए। खोजबीन करने पर परिजनों को किशोरी बेहोशी की अवस्था में मिली। होश आने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि बुधवार शाम उसकी साढ़े सोलह वर्षीय पुत्री पर...