नई दिल्ली, मार्च 19 -- माह-ए-रमजान के 29 रोजे गुरुवार को पूरे हो गए। शाम को सभी माह-ए-शव्वाल माह का चांद देखने का बेसब्री से इंतजार करते दिखे। उलमा किराम ने चांद देखने की कोशिश की। मौसम साफ होने के बाद भी चांद नजर नहीं आया। और देश के अन्य किसी हिस्से से भी चांद के नजर आने की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं आई। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया धर्मगुरुआ मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि शव्वाल माह का चांद नजर नहीं आया है इसलिए ईद-उल-फित्र का त्योहार शनिवार 21 मार्च को अकीदत, मुहब्बत व रवायत के अनुसार मनाया जाएगा। शुक्रवार 20 मार्च को 30वां रोजा रखा जाएगा और माह-ए-रमजान के अंतिम जुमा की नमाज अदा की जाएगी।बड़े इमामबाड़े में ईद की नमाज सुबह 11 बजे मौलाना फरंगी महली ने बताया कि 21 मार्च को ईद-उल-फित्र मनाई जाएगी। इसका ऐलान 19 मार्च की शाम सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.