यूपी में नरबलि की कोशिश, खंडहर मकान में बेहोशी की हालत में बंधा मिला युवक, कपड़ों पर लगा था सिंदूर
अलीगढ़, जून 7 -- Aligarh news: यूपी के अलीगढ़ में युवक की नरबलि की कोशिश की गई। खंडहरनुमा मकान के अंदर से युवक को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया है। युवक के हाथ-पैर बंधे थे। उसके पूरे कपड़ों पर सिंदूर लगा था। जिस जगह से युवक को बरामद किया गया है वहीं पास मंत्र-मंत्र का सामान भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कस्बा अकराबाद के मोहल्ला पिलखना निवासी शिवकुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र पप्पू जाटव रविवार सुबह अपने घर के सामने स्थित एक खाली खंडहरनुमा मकान में बेहोशी की हालत में मिला। युवक के हाथ-पैर बंधे हुए थे तथा उसके शरीर और कपड़ों पर सिंदूर लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.