यूपी में नये थोक दवा लाइसेंस पर रोक
लखनऊ, जुलाई 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।
नए लाइसेंस पर रोक प्रदेश में नए थोक दवा लाइसेंस जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। पुराने लाइसेंसों के सत्यापन का काम पूरा होने तक यह रोक जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की आयुक्त डा. रोशन जैकब ने गुरुवार को सभी मंडलों के सहायक आयुक्त (औषधि) और जिलों के औषधि निरीक्षकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि पूर्व में जारी थोक औषधि विक्रय लाइसेंसों का सत्यापन पूरा होने और मुख्यालय से अगले आदेश मिलने तक कोई नया थोक दवा लाइसेंस जारी न किया जाए।
दवा के अवैध कारोबार पर शिकंजा प्रदेश में बीते दिनों में आगरा से लेकर लखनऊ सहित वाराणसी, गाजियाबाद व अन्य इलाकों में नकली दवाओं के बड़े सिंडीकेट का खुलासा हुआ है। हालांकि फर्जीवाड़ा करने वालों का नेटवर्क अभी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.