संवाददाता, अप्रैल 1 -- UP News: यूपी के प्रयागराज में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गंगानगर जोन की पुलिस ने सोमवार की देर रात नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 118300 रुपये के नकली नोट, एक कार, एक बाइक और नोट छापने का पूरा सेटअप बरामद किया है। गिरोह प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में नकली नोटों को बाजार में खपाता था। गिरोह के सरगना समेत कई आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक सरगना जिला पंचायती का चुनाव भी लड़ चुका है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि सरायइनायत थाना, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सोमवार रात करीब दस बजे मुखबिर की सूचना पर हबूसा मोड़ से सहसों मार्ग पर नहर पुलिया के पा...