वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 13 -- यूपी के मुरादाबाद जिले में बोगस फर्म बनाकर बिल ट्रेडिंग के जरिए फर्जीवाड़ा कर जीएसटी चोरी के दो और बड़े मामले समाने आए हैं। फर्मों के कारोबार और टर्न ओवर की जांच करने के बाद राज्यकर (जीएसटी) विभाग ने यह फर्जीवाड़ा पकड़ा है। इस मामले में मझोला थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों मामलों की जांच एसएसपी द्वारा पूर्व में गठित एसआईटी करेगी, जो पहले से ऐसे ही दस मुकदमों की जांच कर रही है। राज्यकर (एसजीएसटी) विभाग को पिछले दिनों कई संदिग्ध फर्मों की शिकायत मिली थी। जांच में मझोला थाना क्षेत्र स्थित दो फर्मों द्वारा फर्जीवाड़ा कर जीएसटी चोरी करने का मामला सामने आया। जिसके बाद विभाग की ओर से मझोला थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पहला मुकदमा उपायुक्त राज्यकर खंड-4 नमित लाम्बा की ओर से दर्ज करा...