संवाददाता, अप्रैल 22 -- Ketki Flower: लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी तहसील सदियों से दुर्लभ और सुगंधित केतकी के फूल के लिए जानी जाती रही है, लेकिन अब यह फूल अपनी पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलता नजर आ रहा है। मोहम्मदी क्षेत्र के पसगवां गांव स्थित बरखरिया जाट में किसान चंद्रपाल सिंह की बागवानी में पहली बार केतकी के पांच फूल खिले हैं। इस अनोखी घटना ने इलाके में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल पैदा कर दिया है। केतकी का फूल अपनी तेज सुगंध और दुर्लभता के लिए प्रसिद्ध है। पीले रंग का यह फूल आकार में मकई के भुट्टे जैसा होता है और आम तौर पर सावन-भादो के मौसम में खिलता है। इसकी खुशबू इतनी तेज होती है कि दूर-दूर तक फैल जाती है। अब तक यह माना जाता रहा है कि तटीय इलाकों में मिलने वाला केतकी फूल उत्तर भारत में केवल मोहम्मदी के ऐतिहासिक मेहंदी बाग में ही खिलता है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.