यूपी में देशी शराब पीने से तीन दोस्तों की अचानक तबियत खराब; दो की मौत, तीसरा गंभीर
एटा, मई 28 -- यूपी के एटा में दोस्तों के साथ बैठकर देशी शराब पीने से दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर बीमार है। शराब कहां से खरीदी अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग थाना पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि थाना अवागढ़ के गांव मीसाकलां निवासी राकेश (50) पुत्र मानसिंह, नरसिंगपाल (57) पुत्र रोशनलाल, रंजीत पुत्र सुभाष मिलकर तीनों दोस्त गुरूवार की सुबह गांव के बाहर देशी शराब पी रहे थे। शराब पीते हुए ही अचानक तीनों की तबियत बिगड़ गई। इस मामले की जानकारी परिवार के लोगों की दी गई। तीनों की हालत खराब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तीनों को आनन-फानन में गांव वालों की मदद से अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तीनों की हालात गंभीर देख तीनों को आगरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.