मुरादाबाद, अगस्त 23 -- IAS Transfer list: यूपी में एक बार देर रात तबादला एक्सप्रेस चली है। योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल कर करते हुए 17 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इनमें अलीगढ़ की मंडलायुक्त रहीं संगीता को मुरादाबाद का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। मुरादाबाद में अब तक कमिश्नर रहे आईएएस अफसर आंजनेय की 14 अगस्त को प्रतिनियुक्ति खत्म हो गई थी। उन्हें वापस सिक्किम भेज दिया गया है। इसके अलावा प्रतीक्षारत रहीं आईएएस अमृत पाल कौर भी नियुक्ति दी गई है। शासन की ओर से जारी तबादला लिस्ट के अनुसार अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद की कमिश्नर, प्रयागराज में राजस्व परिषद सदस्य रहे ओम प्रकाश आर्य को मंडलायुक्त अलीगढ़, आयुक्त ग्राम विकास एवं सचिव रहे गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिश...