यूपी में देर रात नारायणी का कहर, गंडक के दबाव में बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी
पिपरा घाट (कुशीनगर), सितम्बर 29 -- यूपी के कुशीनगर में सोमवार देर रात नारायणी का कहर टूटा। पानी का डिस्चार्ज बढ़ने से सेवरही क्षेत्र के जवहीं दयाल गांव के ततवा टोली के सामने सोमवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे बड़ी गंडक नदी के तेज दबाव से एपी तटबंध का करीब 20 फुट हिस्सा टूट गया। तटबंध टूटते ही नदी का पानी तेजी से आसपास के गांवों की ओर फैलने लगा। इससे छह से अधिक गांवों की करीब 20 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई। जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात ही सक्रिय हो गए। उनके निर्देश पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। बड़ी गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच एपी बांध पर रविवार रात से सोमवार तक लगातार खतरा बना रहा। जवही के गौरहा गांव के सामने तटबंध में रिसाव शुरू होने के बाद प्रशासन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.