यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, तीन जिलों के सीडीओ समेत 20 आईएएस इधर से उधर किए गए
लखनऊ, जुलाई 10 -- यूपी में गुरुवार की देर रात एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। योगी सरकार ने सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। तीन जिलों आजमगढ़, बलिया व इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों को भी बदला गया है। इसके साथ ही पीसीएस से आईएएस बने कुछ अफसरों को भी तैनाती दी गई है। सुधा वर्मा को सचिव राजस्व से श्रमायुक्त बनाया गया है। मार्कंडेय शाही के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। डा. सारिका मोहन महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा तथा सचिव चिकित्सा शिक्षा से महानिरीक्षक निबंधन बनाई गई हैं। नेहा शर्मा महानिरीक्षक निबंधन से महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा तथा सचिव चिकित्सा शिक्षा, अरुण कुमार अपर महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.